Maharajganj

सात माह पहले हुए प्रेम विवाह का दुखद अंत, संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की फंदे से लटकती मिली लाश

 

- सदर कोतवाली के सरडीहा गांव का मामला

- प्रेम संबंध में युवती के पेट से होने के बाद दोनों ने सात माह पहले किया था कोर्ट मैरेज

- दो माह पहले एक बेटी को जन्म दी थी विवाहिता
-
 कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो
:-  सदर कोतवाली के सरडीहा गांव में प्रेम विवाह का सात माह में ही दुखद अंत हो गया। शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का शव उसके ससुराल में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली की कलेक्ट्रेट चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव में एक ही समुदाय के युवक, युवती में प्रेम संबंध था। उसी दौरान युवती का गर्भ ठहर गया जिसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरेज कर लिया। युवती के मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज नहीं मिलने से उनकी बेटी की उत्पीड़न के बाद हत्या कर दी गई। पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी का ससुराल में उत्पीड़न किया जा रहा था। शुक्रवार की रात में ससुराल पक्ष के लोग उसे मारने पीटने लगे। जान बचाने के लिए वह भाग कर बगल के घर में पहुंची। मामले की जानकारी होने के बाद परिजन पहुंचे। उसे समझा कर फिर से ससुराल भेजा। लड़की का मायका व ससुराल सरडीहा गांव में ही है केवल पांच छह घर की दूरी है। आरोप है कि शनिवार की सुबह उसे मार कर फंदे से लटका दिया गया। इस मामले में कोतवाली के कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी इंचार्ज दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मेमो के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Maharajganj Road accident : शादी समारोह से लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, बाइक चालक घायल